सिद्धार्थ, फरवरी 18 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा सिद्धार्थ सभागार में हुई। सीडीओ ने निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर बढ़ाकर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने व सभी घरों में कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। गांवों में शिकायत मिली है कि पाइप जमीन में बिछाते समय गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं और इंटरलॉकिंग संड़कों को भी खोद दिया गया है। इसे मानक के अनुरूप ठीक कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करें। यह सरकार की प्राथमिकता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.