फतेहपुर, अप्रैल 22 -- फतेहपुर। दोआबा में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कागजों में भले ही तेज दिख रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत संसाधनों और मैनपावर की भारी कमी को उजागर कर रही है। मेउली गांव स्थित 50 बेड के आयुष अस्पताल समेत गंभरी और सहिली के आयुष केंद्र स्टाफ के अभाव में अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सके हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। मेउली का 50 बेड अस्पताल निर्माण के अंतिम चरण में है और हैंडओवर प्रक्रिया चल रही है, लेकिन संचालन के लिए आवश्यक डाक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति अभी लंबित है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल के फार्मासिस्टों का काली पट्टी बांधकर विरोध जारी वहीं गंभरी और सहिली में करीब 44 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन महीनों से बंद पड़े हैं। शासन को स्टाफ स्वीकृति के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.