मेरठ, जून 23 -- परतापुर पुलिस ने मैनकाइंड फार्मा की जमीन पर कब्जा करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। परतापुर थाने में 3 साल पहले इसी मामले में 17 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट ने एक आरोपी का गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मैनकाइंड फार्मा की मेरठ के परतापुर के घाट गांव में करीब 1.52 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन में से कुछ हिस्सा यानी करीब 0.59 हेक्टेयर जमीन आदित्य प्रकांत निवासी फाजलपुर नई बस्ती कंकरखेड़ा, रमन चौधरी और उसके साथियों को दिया था। आरोप है कि इन लोगों ने निर्धारित बेची गई जमीन से ज्यादा भूमि पर कब्जा कर प्लॉटिंग की। इस दौरान रकम एन्क्लेव नाम से कॉलोनी विकसित करते हुए मैनकाइंड फार्मा की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि प्र...