मैदा लदा ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- कायमगंज, संवाददाता। लालबाग हमीरपुर स्थित अताईपुर रोड पर मंगलवार को मैदा की बोरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के मल्लावां से करीब 500 बोरी मैदा लादकर एक ट्रक लालबाग हमीरपुर एक बेकरी पर माल उतारने के लिए पहुंचा था। बताया गया कि बेकरी परिसर में चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे के समय ट्रक में सवार चालक और परिचालक सुरक्षित बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- बांका: सुकन्या पुल पर ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ट्रक को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।मैदा लदा ट्रक खड्ड में पलटा, चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.