चम्पावत, मई 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सीमांत जीआईसी मंच में खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य के लिए मुख्यमंत्री धामी ने 54.88 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रथम किस्त के रूप में 32.90 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इस कार्य का क्रियान्वयन भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड करेगा। डीएम मनीष कुमार ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...