मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे रवि मेहता मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को निर्धारित दोनों मैच नहीं खेला जा सका। पहला मैच युग सृजन फुटबॉल क्लब और बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के बीच होना था। युग सृजन के सचिव अमर गुप्ता ने टीम के अनुपस्थित होने की सूचना दी। इसके बाद बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को वॉकओवर मिला। वहीं, दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच निर्धारित था। किंग कोबरा के सचिव वीरेंद्र कुमार यादव ने टीम के मैच में भाग नहीं लेने की जानकारी दी। इस पर न्यू स्टार को वॉकओवर मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.