मैदान में दो खेमा, सबको सता रहा भीतरघात का डर
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर दो खेमा खुलकर मैदान में उतर चुका है। हालांकि, सबको भीतरघात का डर सता रहा है। एक तरफ मेयर निर्मला देवी तो दूसरी ओर आदर्श विकास पार्षद समिति की अध्यक्ष वार्ड पार्षद अर्चना पंडित का गुट है।वर्तमान में संभावित प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ दोनों खेमा सक्रिय है। समर्थन जुटाने के लिए पार्षदों के घर-घर जाकर दस्तक दी जा रही है। विरोधियों को मनाने व अपनों को एकजुट रखने पर जोर है। इसके लिए अलग-अलग वार्डों में लगातार पार्षदों की बैठकों का दौर जारी है। हालांकि, कुछ चेहरों को छोड़ सीटों पर दावेदारी को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। कोई खेमा अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहा है।अहम पहलू यह भी है कि दोनों खेमों के बीच दंगल में तीसरे गुट या कुछ अन्य चेहरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.