बिजनौर, जनवरी 27 -- स्योहारा क्षेत्र में मुरादाबाद रोड स्थित मिल तिराहे के पास टावर के समीप मैदान में खड़े एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक का केबिन पूरी तरह उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही देर में केबिन जलकर लगभग राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी समय से मैदान में खड़ा था। अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही आग की लपटें निकलने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक के केबिन को भारी नुकसान पहुंचा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.