मैदान में खेल रहे बच्चों के सामने बाघ ने अपने शिकार को मार डाला, हमले का LIVE VIDEO
रामनगर, अगस्त 18 -- उत्तराखंड के रामनगर में भरी दोपहर लावारिस घूम रहे एक घोड़े को बाघ ने मार डाला। यह मंजर मैदान में खेल रहे बच्चों ने अपने आंखों से देखा तो उनकी चीख निकल गई। इस मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना जिम कार्बेट नेशनल पार्क रामनगर फॉरेस्ट के कोसी रेंज में झूलापुल गर्जिया देवी मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ढिकुली के समीप झूला पुल के पास सोमवार दोपहर एक घोड़े को बाघ ने मार डाला। वहीं मैदान में खेल रहे बच्चों ने बाघ को शिकार करते देख शोर मचाया। लेकिन तब तक बाघ घोड़े की गर्दन दबोचकर जंगल की ओर ले गया। सूचना पर पहुंची कॉर्बेट व रामनगर वन प्रभाग की टीम ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड SIR में दिल्ली-बरेली वालों के नाम, कांग्रेस बोली- वोट काटने की साजिशवायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.