शाहजहांपुर, मार्च 22 -- रोजा, संवाददाता। ओसीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार दोपहर 30 वर्षीय खिलाड़ी सोनल चंद्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मैदान पर अचानक सीने में दर्द उठने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि रोजा के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सोनल चंद्रा शनिवार को ओसीएफ और फैक्ट्री के बीच खेले जा रहे मैच में शामिल थे। बैटिंग के दौरान उन्होंने 33 रन बनाए। इसके बाद मैदान पर बैठते समय उन्होंने साथियों से सीने में दर्द की शिकायत की। पहले उन्हें रोडवेज के सामने एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बरेली अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उन्हें बरेली ले जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.