मैदान छोड़िए... अब तो पहाड़ों पर भी छूटे पसीने! मनाली-शिमला में जबरदस्त गर्मी; ऊना में 45 डिग्री के करीब पारा
शिमला, मई 21 -- हिमाचल प्रदेश में मई की गर्मी अब मैदानों से निकलकर पहाड़ों तक पहुंच गई है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्य के कई इलाकों में लू चली और मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से बेहाल रहे। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर के नेरी में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। इन इलाकों में लगातार दूसरे दिन लू जैसी स्थिति रही। ठंडे मौसम के लिए पहचाने जाने वाले शिमला, मनाली और कल्पा जैसे हिल स्टेशनों में भी लोगों और सैलानियों को गर्मी का एहसास होने लगा है। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह किन्नौर के कल्पा में तापमान 26.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.