मैदान के शुद्धीकरण मामले में सरकार स्थिति साफ कर कार्रवाई करे: आर्य
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल का शुद्धीकरण करने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से इसका बचाव किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने तीखा हमला बोला है। शनिवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस घृणित कृत्य को सही ठहराना भाजपा की दलित विरोधी सोच और संकुचित राजनीतिक मानसिकता को उजागर करता है। यशपाल आर्य ने सवाल उठाया कि लोकतंत्र में दलित समुदाय से आने वाले किसी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद स्थल को अशुद्ध मानना किस सोच का प्रतीक है? यह केवल एक नेता या दल का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और राजनीतिक सहिष्णुता पर गहरा आघात है। यह भी पढ़ें- '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.