कन्नौज, दिसम्बर 13 -- तालग्राम, संवाददाता। ब्रजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में तिर्वा स्थित स्वामी गिरीशानंद विद्यालय में आयोजित तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में ब्रजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की थी। प्रतियोगिताओं में सफल रहे खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सरोज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.