चांद मोहम्मद। देहरादून, जनवरी 16 -- उत्तराखंड के पहाड़ सर्दियों में भी तप रहे हैं। मसूरी, मुक्तेश्वर और नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों पर तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा पहुंच गया है। दिसंबर और जनवरी में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरने, बर्फ की कमी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये हालात बने हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के पहले पखवाड़े में मसूरी, मुक्तेश्वर और नैनीताल का सामान्य औसत तापमान क्रमशः 10, 12 और 13 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस साल तापमान में रिकॉर्ड उछाल आया है। पहले पखवाड़े में मसूरी का औसत तापमान 16, मुक्तेश्वर 18 और नैनीताल 17 डिग्री सेल्सियस है। टिहरी और पिथौरागढ़ जैसे सर्द रहने वाले जिलों का तापमान भी सर्दियों में 20 डिग्री तक पहुंच रहा है, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है। यह भी पढ़ें- हा...