रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- खटीमा। ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में एकीकृत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरिया एवं बिरिया मझोला के दो छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें शिवम पाण्डेय ने प्रथम और निशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीआरसी सभागार खटीमा में मंगलवाल को प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों छात्रों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक दिनेश चंद्र शर्मा के साथ कई पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश सिंह कनवाल, रमेश चंद्र तिवारी, भगवान चंद, दिनेश चंद्र शर्मा सहित ग्राम प्रधान बिरिया अमर सिंह, ग्राम प्रधान मझोला बबीता चंद, एसएमसी अध्यक्ष सोनी देवी एवं जमुना देवी ने छात्रों को विद्यालय में सम्मानित किया। वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला के पूर्व प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.