बोकारो, जनवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 के बच्चों ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागी में से 8 बच्चे गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। गोल्ड मेडल प्राप्त किए छात्रों में निखिल ,अंकित कुमार सिंह कक्षा 2,आर्या, स्मृति ,उज्जवल ,एंजेल कक्षा 3 और कक्षा 5 के अरनव, रुद्र प्रताप कक्षा 6 के श्याम सुंदर व अभिजीत शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रूपम गुप्ता ने बच्चों को इस सफलता पर बधाई दी व बच्चों को इसी तरह भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.