नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिालफ पहले वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में 106 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल हैं। वह चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। उन्होंने अब तक 14 पारियां खेली हैं। ब्रीट्जके वनडे क्रिकेट में 14 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 822 रन हैं। ब्रीट्जके ने पाकिस्तान के इमाम-उल-हक और भारत के शुभमन गिल समेत कइयों को पछाड़ा है। इमाम ने 14 वनडे पारियों में 769 रन जोड़े थे। वहीं, गिल ने 674 रन जुटाए थे।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 साल बाद हुआ ऐसा ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरी बार पचास प्लस स्कोर...