मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में पौधारोपण
रुडकी, जुलाई 16 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पायल अग्रवाल के नेतृत्व में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने पाम ट्री तथा विभिन्न फलदार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिकाएं अपनी माताओं के नाम पर पौधे लेकर आईं और उनके रोपण में सहयोग किया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। इस अवसर पर छात्राओं को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- Dehr...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.