मैथोडिस्ट कॉलेज में एनसीसी चयन परीक्षा, 50 छात्राओं ने लिया हिस्सा
रुडकी, सितम्बर 8 -- रुड़की, संवाददाता। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को 84 यूके बटालियन एनसीसी के रिक्त पदों पर चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गई। एनसीसी में प्रवेश को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को चयन परीक्षा 84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देश पर आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं की निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक दक्षता परखी गई। इसके साथ ही लिखित परीक्षा भी कराई गई। रिक्त सीटों के अनुरूप शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: डीएवी कॉलेज में एनसीसी भर्ती, 65 छात्र चयनित यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स के चयन को हुई शारीरिक ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.