रुडकी, नवम्बर 28 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पांजलि के नेतृत्व में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने शुक्रवार को आईआईटी का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने म्यूजियम ऑफ अर्थ साइंस डिपार्टमेंट और आर्काइव्स गैलरी इन महात्मा गांधी सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इसमें छात्राओं ने प्रमुख रूप से थॉमसन इंजीनियरिंग कॉलेज का ऐतिहासिक विकास और सोलानी एक्वाडक्ट की विशेषताएं जानी। छात्राओं ने महात्मा गांधी केंद्रीय लाइब्रेरी का अवलोकन किया और वहां से थॉमसन इंजीनियरिंग कॉलेज के इतिहास के बारे में जाना। साथ ही अभिलेखागार का भी भ्रमण कर भारत के विभिन्न अभिलेखों के बारे में जानकारी हासिल की। इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं को रुड़की और इसके आसपास के स्थान का सर्वे कर फील्ड विजिट रिपोर्ट भी तैयार करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.