जमशेदपुर, मार्च 2 -- मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैथिल समाज के लगभग 500 से अधिक महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबिर-गुलाल और होली टोपी पहनाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मिथिली किर्तन मंडली द्वारा मंच से मिथिला का पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही सभी के लिए मैथिली पकवान और भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह आयोजन मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर के सहयोग से किया गया, जिसमें परिषद के महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दूबे और जमशेदपुर के विभिन्न मैथिल संस्थाओं के अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए, जिन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.