बरेली, अप्रैल 13 -- मैथिल ब्राह्मण सभा की ओर से दुर्गानगर स्थित हॉल में सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने मंडल के चारों जिलों की जिला, तहसील व नगर इकाईयों की कमेटियों का पुनर्गठन कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष व सभा के मंडलाध्यक्ष सोम पाल शर्मा ने कहा कि मैं इस सामाजिक संस्था में दशकों से एक साधारण सदस्य के तौर पर जुड़ा रहा हूं। वैसे ही मैंने भाजपा की सेवा की है। इस मौके पर सभा के प्रांतीय महासचिव ओपी शर्मा, मेवा रामशर्मा, महीपाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, डा. दिनेश शर्मा, डॉ प्रमोद कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, सत्य पाल शर्मा, बांदू राम शर्मा, व नवल किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.