बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं। मैथिल ब्राह्मण सभा बदायूं की मासिक बैठक समिति के कोषाध्यक्ष डॉ प्रमोद शर्मा के आवास मोहल्ला कल्यान नगर में हुई। बैठक समिति के ऑडिटर डॉ. रामकुमार मैथिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद शर्मा द्वारा आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। जिलाध्यक्ष इंजी. नवलकिशोर शर्मा द्वारा सभी को प्रेम एवं भाई चारे का प्रतीक होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रेम से मिलजुल कर होली का त्योहार मनाने की अपील की। संरक्षक हेमचंद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सात मार्च को उनौला पर करने का प्रस्ताव दिया। संगठन मंत्री अजय शर्मा, संरक्षक ब्रह्मदेव शर्मा, डॉ रामकुमार, हेमचंद शर्मा, अनिल शर्मा, विशेष कुमार शर्मा, रोहिताश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...