मैथिल कलाकार सम्मान कार्यक्रम 20 को होगा
मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी। मैथिल परशुराम सेना के तत्वावधान में 21 को मैथिल कालाकारों के सम्मानित होने वाले कार्यक्रम की तिथि में बदलाव करते हुए 20 जून को ही संगीत दिवस के अवसर पर इसे करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में किया जायेगा। यह बदलाव पंकज चौधरी के आग्रह पर किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए संरक्षक इंद्रशेखर झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में पीपही, शहनाई सहित सभी कलाकारों का स्वागत किया जायेगा। इसके जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया इसकी तैयारी के लिए पूरे जिले में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर दयाशंकर मिथिलांचली, प्रेम कुमार झा, राजेश कुमार झा, छोटकन झा, अमित झा, प्रो. वीसी झा, राजू कुमार झा, मनोज मिश्रा, अवध किशोर झा, संतोष झा, मुकेश झा, प्रवीण मिश्रा, सुमन कुमार झा और अन्य थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.