मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी। मिथिला के तीन साहित्यकारों का चयन साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें दो महिलाएं हैं। मधुबनी के फुलपरास की मुन्नी कामत को मैथिली 'चुक्का' कहानी के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिलेगा। मधुबनी के मंगरौनी की नेहा झा मणि को मैथिली कविता 'बनारस आ हम' के लिए युवा पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार पांडेय का चयन संस्कृत आलोचना कृति 'पारिभाषिकशब्दस्वारस्यम्' के लिए युवा पुरस्कार के लिए किया गया है। धीरज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सहतवार अंतर्गत बलेउर ग्राम निवासी शिव कुमार पांडे के पुत्र हैं। बुधवार को अकादमी पुरस्कार के लिए तीन साहित्यकारों के चयन की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है। धीरज कुमार पांडे ने 23 मार्च 2023 को सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.