रांची, मार्च 18 -- रांची। झारखंड मैथिली मंच ने विद्यापति दालान में साहित्य अकादमी से सम्मानित मैथिली के प्रख्यात साहित्कार डॉ महेंद्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष बिनय झा ने उन्हें पाग और दोपटा के साथ पुष्पगुच्छ भेंट की। डॉ महेंद्र को उनकी रचना धात्री पात सन गाम संस्मरण के लिए साहित्य अकादमी सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद अरुण झा, महासचिव जयंत झा, बाबू लाल झा, प्रवीण झा, बदरीनाथ झा, ब्रज किशोर झा एवं अनिल झा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...