हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 6 -- बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार की काफी चर्चा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट के मंत्री शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह को लेकर एक तरफ जहां भव्य तैयारियां हैं तो वहीं शपथ लेने वाले चेहरों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। गांधी मैदान में 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम होंगे। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि वीवीआईपी लोगों के लिए निर्धारित ब्लू बुक के अनुसार सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे। पटना एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।सभी दलों से पुराने चेहरे को मौका मिलेगा एनडीए के घटक...