बांका, मई 15 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रसिद्ध लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने पंजवारा से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रणगांव निवासी सौरभ कुमार पर इंस्टाग्राम पर विधायक मैथिली ठाकुर के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस संबंध में बीते 12 मई को पटना साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामले की तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपी युवक के पंजवारा क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद गुरुवार की शाम पंजवारा साप्ताहिक हाट से उसे हिरासत में लिया गया। स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरक्षित रखा...