मैथिली ठाकुर के पिता के कब्जे से खाली कराई गई जमीन, ग्रामीणों की शिकायत के बाद ऐक्शन
दरभंगा।, नवम्बर 13 -- बेचन राम, तारडीह: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) विवादों में घिर गई हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर पर पोखरभिंडा गांव में जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई। मैथिली ठाकुर ने खुद को निर्दोष बताया और आरोप लगाने वालों को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले पर प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को डीसीएलआर अजय कुमार दल-बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे और जमीन का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता आवेदकों और स्थानीय ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। चारों तरफ जमीन का निरीक्षण करने के बाद डीसीएलआर ने विवादित भूमि को चिह्नित किया। प्रारंभिक सीमांकन के बाद डीसीएलआर ने मुख्य द्वार के बाहर लगाए गए खरंजा और डिवाइडर को तत्काल तोड़ने का आदेश दिया। इसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.