दरभंगा, अप्रैल 10 -- मनीगाछी। किरण मैथिली साहित्य शोध संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को मैथिली साहित्य के श्रेष्ठ कवि, कथाकार, नाटककार, समीक्षक एवं अनेक पुस्तकों के सम्पादक स्व डाॅ. कांचीनाथ झा किरण की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों ने किरण जी को विचार धारा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के आरंभ में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि अर्पित की गई। किरण मैथिली साहित्य शोध संस्थान के सचिव डाॅ. सतीरमण झा के संचालन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार पूर्व प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने की। बतौर मुख्य अतिथि मैथिली साहित्यकार कर्नल डॉ. कीर्तिनाथ झा एवं मैथिली प्राध्यापक तथा डॉ. देवकांत मिश्र विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...