दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। हराही तालाब के निकट स्थित बहुद्देशीय भवन में बुधवार को अष्टदल महोत्सव के छठे दिन कथा पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नारायण चौधरी एवं ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम अधिशाषी मितेश मिश्रा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद प्रकाश, प्रकाश बंधु, श्याम भास्कर एवं अन्य कई कलाकार उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के बाद कथा पाठ आरंभ हुआ, जिसमें कमलेंद्र चक्रपाणि ने स्वरचित कथा श्राद्ध, डोम, स्नेह का वाचन किया। आशुतोष मिश्रा ने स्वरचित मैथिली कथा राम भऽ जेनाइ का पाठ किया। कार्यक्रम के उपरांत स्मृति चिह्न एवं प्रशंसा पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक और दि स्पॉटलाईट थिएटर के संचालक सागर सिंह ने बताया कि विश्व रंगमंच दिवस से हिंदी रंगमंच दिवस तक आठ दिनों के इस महोत्सव के सातवें दिन सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.