झांसी, अगस्त 1 -- झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को झांसी मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली 13 नई पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। पर्यटन विभाग की प्रस्तावित परियोजनाओं में झांसी की 8, जालौन की 03 और ललितपुर की 02 योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार और बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत को पर्यटन से जोड़ना है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्य...