मैथिलानी सखी की पहली वर्षगांठ पर सजा सांस्कृतिक मंच
धनबाद, जून 29 -- धनबाद मैथिलानी सखी संस्था का प्रथम स्थापना दिवस रविवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित सम्राट होटल के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीता चौधरी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह शामिल हुईं। संस्था की अध्यक्ष रीता चौधरी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मिथिला की संस्कृति, सभ्यता को आगे बढ़ाना, दहेज मुक्त शादी को बढ़ावा देना और रक्तदान, मेधावी छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में सहयोग इत्यादि संस्था का मुख्य उद्देश्य है। आनेवाले समय में संस्था अपने उद्देश्य को लेकर समाज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। मुख्य अतिथि शारदा सिंह ने संस्था के कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का जो उद्देश्य है, वह सराहनीय है। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.