मैथन सिरामिक ने विद्यालय में 15 बेंच डेस्क दिए
धनबाद, जून 19 -- मैथन सिरामिक लिमिटेड के सीएसआर की ओर से गुरुवार को आदर्श वरीय बुनियादी विद्यालय मैथन में 15 बेंच-डेस्क दिए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार घाटी ने कहा कि बेंच-डेस्क मिलने से बच्चों को बैठने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विद्यालय की जर्जर भवन की मरम्मती के लिए जिला शिक्षा विभाग या कोई अन्य संस्था से सहयोग मिले तो शैक्षणिक कार्य सुचारू चलाने में और सहूलियत होगी। मौके पर मैथन सिरामिक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.