मैथन में 223 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट जल्द शुरु होगा : चेयरमैन
धनबाद, अगस्त 30 -- डीवीसी के चेयरमैन राजेश पांडे ने शनिवार की शाम को मैथन स्थित मजूमदार निवास में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि डीवीसी हरित ऊर्जा के क्षेत्र में काफी तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत पंचेत में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। मैथन सहित अन्य स्थानों पर भी सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। बताया कि मैथन में 223 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट (तैरता हुआ सौर संयंत्र) का काम जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
थर्मल प्लांट निर्माण कहा कि डीवीसी दुर्गापुर,चंद्रपुरा और रघुनाथपुर सहित अन्य जगहों पर नए थर्मल प्लांटों का निर्माण कर रहा है। इन परियोजनाओं में फंड कोई बाधा नहीं है। सभी प्लांट समय पर बनकर तैयार हो जाएंगे। डीवीसी में नियुक्तियों के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.