धनबाद, अक्टूबर 7 -- जिला प्रशासन के निर्देश पर झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित मुकुल पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया। ओपी प्रभारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बंगाल की ओर से आने वाले 150 मालवाहक वाहनों के कागजात की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों के कागजात में गड़बड़ी और कमियां पाई गईं। ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि दस्तावेजों में किसी तरह का संदेह या गड़बड़ी पाए जाने पर रोककर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए सौंपा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Munger News: सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...