मैथन में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान
धनबाद, अगस्त 18 -- मैथन स्थित साकेत सेलिब्रेशन हॉल में रविवार देर शाम डॉ रामजी द्विवेदी की ओर से '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान' के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर शिक्षा और देश के समग्र विकास से जोड़ना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक मंडल, जिप सदस्य पिंकी मरांडी, डिनोबिली स्कूल की प्राचार्या शुक्ला चौधरी, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवंतिका, डॉ आरएन सिंह और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निरसा की प्रभारी जया बहन उपस्थित थीं। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को नशामुक्त, शिक्षित और जागरूक बनाना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- आरकेडीएफ विवि में डालसा का जागरुकता कार्यक्रम अंत में संस्था की ओर से अतिथियों व प्रतिभागियों को ईश्वरीय उपहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.