मैथन-पंचेत डैम में खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, अलर्ट जारी
रांची, सितम्बर 3 -- पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले सप्ताह की तुलना में दोनों जलाशयों में करीब 10 फीट पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोनों डैम अब खतरे के निशान से मात्र 10 फीट नीचे रह गए हैं। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों चौबीस परगना और वर्धमान समेत आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए डीवीसी ने अलर्ट जारी कर संबंधित स्थानीय प्रशासनों को सतर्क कर दिया है। डीवीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मैथन डैम का जलस्तर बढ़कर 485 फीट पर पहुंच गया, जबकि यहां खतरे का निशान 495 फीट निर्धारित है। वहीं पंचेत डैम का जलस्तर 415 फीट दर्ज किया गया, जहां खतरे का निशान 425 फीट है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बिजली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.