मैथन धनबाद जलापूर्ति योजना का काम 40 दिनों में पूरा होगा
धनबाद, मई 22 -- मैथन-धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना के तहत गुरुवार को मजिस्ट्रेट व पुलिस की उपस्थिति में मैथन डैम छठ घाट के समीप जूटको कंपनी का सामान ट्रक से उतारा गया। डैम के मिट्टी की जांच की जाएगी। 40 दिनों में काम पूरा कर लिया जाएगा। इंटेक वेल का निर्माण हो जाएगा। ताकि मैथन डैम से धनबाद शहरी जलापूर्ति के लिए पीने का पानी पहुंचाया जा सके। जूटको कंपनी के इंजीनियर एडी विहान ने कहा कि सरकार के आदेश पर 360 करोड़ के लागत से बनने वाला शहरी जलापूर्ति योजना के लिए काम शुरु किया जाएगा। फिलहाल मिट्टी की टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद डैम में इंटेक वेल का निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- तामली पम्पिग योजना के लिए एक करोड़ मिले बताया कि पाइपलाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। कहा कि इंटेक वेल बनते ही धनबाद शहरी जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.