धनबाद, मार्च 8 -- मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार के निर्देश पर मैथन डैम के कंक्रीट संरचनाओं का पूर्ण थ्री डी डिजिटल स्थिति मूल्यांकन कार्य की शुरुआत रविवार को की गई। इसके लिए एएसआई मरीन मैरीकॉन, एरियल इंटेलिजेंस के पांच सदस्ययी टीम द्वारा मैथन डैम के वर्तमान स्थिति (संरचनात्मक स्वास्थ्य) की जांच की जा रही है ताकि सुधारात्मक उपायों की पहचान की जा सके। टीम ने उच्च तकनीक ड्रोन कैमरा, डिजिटल उपकरणों के साथ पानी के ऊपर व नीचे डैम के विशाल स्ट्रक्चर की जांच कर रहे हैं। लेटेस्ट रोबोटिक्स एरियल ड्रोन्स, सरफेस रोवर्स और अंडरवाटर रोब्स का इस्तेमाल कर रही है ताकि डैम के कंक्रीट की गहराई से थर्मल तस्वीर के साथ नन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (एनडीटी) करके बेहद सटीक थ्री डी डिजिटल मॉडल तैयार कर डीवीसी मुख्यालय को दिया जा सके। यह पहली प्ररि...