मैथना गांव में बारातियों से मारपीट, तीन घायल
मेरठ, अप्रैल 28 -- मैथना गांव में बारात में आतीशबाजी को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दूल्हे के भाइयों समेत एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंचौली क्षेत्र के मैथना गांव में मुरादाबाद से एक बारात आई थी। बारात में लोग डीजे पर डांस कर रहे थे और आतिशबाजी हो रही थी। इस दौरान एक बाराती स्काई शॉट को जला रहा था। इस बात को लेकर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि बाराती और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे और पथराव हुआ। इस घटना में दूल्हे के दो भाई और एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया। वहीं दूल्हे के भाई की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.