मैत्री संगठन ने दिया मानवता का संदेश
घाटशिला, जून 8 -- बहरागोड़ा। समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में सक्रिय मैत्री संगठन ने संस्थापक एवं महासचिव संदीप साउ के नेतृत्व में बहड़ागोड़ा से झाड़ग्राम तक एक विशेष रक्तदान यात्रा का आयोजन कर समाज को रक्तदान और मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। झाड़ग्राम विवेकानंद युवा महामंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मैत्री संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। रक्तदान यात्रा में पार्वती शंकर बटब्याल, अभिजीत दास, गोपाल महापात्र, गौरांग बेरा सहित कई रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार झाड़ग्राम में आयोजित इस रक्तदान शिविर में लगभग 90 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक योगदान दिया। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर में 49 सत्संगप्रेमियों ने किया र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.