रांची, मार्च 7 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जैप-2, टाटीसिलवे में आयोजित मैत्री वॉलीबॉल मैच में झारखंड पुलिस की टीम विजयी रही। रोमांचक मुकाबले में पुलिस टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 25-17, 21-25 और 25-20 से पराजित किया। मुख्य अतिथि समादेष्टा डॉ. सरोजिनी लकड़ा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। वरीय पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश तिवारी और प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...