मैत्री पुल पर नेपाल पुलिस की लाठी से भारतीय ई-रिक्शा चालक घायल
मोतिहारी, मई 12 -- रक्सौल,एक संवाददाता। रक्सौल-वीरगंज स्थित मैत्री पुल क्षेत्र में भारतीय ई-रिक्शा चालकों और नेपाल पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान नेपाल पुलिस के लाठीचार्ज में एक भारतीय ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी अनवर आलम के रूप में हुई है। सिर में चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा। घायल चालक अनवर आलम ने बताया कि वह एक नेपाली मरीज को मैत्री पुल तक छोड़ने गया था। मरीज को उतारने के दौरान ही नेपाल पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेपाली मरीज वहां से दूसरा ऑटो पकड़कर चला गया, जबकि उनका ई-रिक्शा पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया। बाद में काफी अनुरोध के बाद वाहन वापस किया गया। अनवर आलम ने कहा कि पहले भारतीय ई-रिक्शा और ऑटो को शंकराचार्य गेट तक आने-जाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.