अमरोहा, मार्च 29 -- विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित चार दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच के फाइनल में जुबिलेंट इलेवन की टीम ने आरएसीएल की टीम को छह रनों से शिकस्त देकर विजय हासिल कर ली। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के साइड हेड विनोद झा ने विजेता और रनरअप टीमों को ट्राफी प्रदान कीं। शुक्रवार की देर शाम जुबिलेंट की फर्स्ट कालोनी में स्थित खेल मैदान में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच के फाइनल का शुभारंभ जुबिलेंट में साइट हेड विनोद झा ने टॉस उछालकर किया। आरएसीएल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस टीम के खिलाड़ी सुरेश ने पहले ओवर में ही छक्का लगाकर खाता खोला लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। आरएसीएल के स्टार बल्लेबाज और दो दिनों से लगातार मैन ऑफ दि मैच रहे वैभव भी दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट आए। आरएसीएल की टीम इस सदमे से उबरी भी न...