प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मैडम मैंने अपनी बेटी की शादी की थी। उसका चार साल का बच्चा भी है। ससुराल वालों की दहेज की मांग खत्म नहीं हो पा रही है। सोने की अंगूठी मांगी, जब नहीं दे सकी तो बेटी और उसका बच्चा चार महीने से गायब है।मिर्जापुर से भटकते हुए महिला सौदिनी देवी ने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के जनता दर्शन में रोते हुए अपनी बात रखी। महिला ने अपनी बेटी रीना की शादी तरवाई कपूरी सिरसा मेजा में की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर बेटी को गायब कर दिया। महिला ने आईजीआरएस पर की हुई शिकायत और रिपोर्ट लगा दी। जिसकी जांच में पाया गया कि पुलिस ने महिला का पक्ष सुन बिन सतही रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा है...