चंदौली, मार्च 11 -- चंदौली, संवाददाता । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान कुल 26 पीड़ित महिलाओं ने प्रार्थना पत्र के जरिए शिकायत दर्ज करायी। शिकायत करने पहुंची अनीता सोनकर, दीपा और नेहा ने घरेलू हिंसा की शिकायत की। कहा कि मैडम घर पर प्रताड़ना मिलती है। दहेज के लिए ताने मारे जाते हैं। मारपीट की जाती है। वहीं, सकलडीहा की शिखा राय ने कहा मैडम, जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान शीघ्र कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। सुनवाई के दौरान सबसे अधिक घरेलू हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.