मैठी टोल प्लाजा प्रबंधन की मनमानी का विरोध
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- गायघाट,एक संवाददाता। मैठी टोल प्लाजा प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ बुधवार को ट्रक चालक संघ ने गायघाट थाना पहुंचकर विरोध जताया। संघ के जिला सलाहकार सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि मैठी टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा नियमों की अनदेखी कर वाहन चालकों से जबरन राशि की वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैठी-पिलखी मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप बैरियर लगाकर वाहन चालकों से जबरन रुपये वसूले जाते हैं। राशि देने से इनकार करने पर चालकों के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। बताया कि 14 अगस्त को ट्रक चालक के साथ मारपीट कर पांच हजार नकद और गले से सोने की चेन लूट ली। सुनील कुमार ने बताया कि नकद राशि नहीं देने पर वाहन को जबरन घुमाकर टोल ले जाया जाता है और फास्टैग से राशि काट ली जाती है। संघ का आरोप है कि टोल प्रबंधन द्वारा निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.