मैठी टोल पर बेहोशी की हालत में युवक मिला
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- गायघाट। मैठी टोल पर शुक्रवार की शाम एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल युवक मधुबनी जिले के झंझारपुर निवासी 32 वर्षीय चंदन कुमार है। बताया जाता है कि वह पहले मैठी टोल पर टीसी के पद पर कार्यरत था। ठेकेदार बदलने के बाद वह दरभंगा जिले के राजे टोल पर काम कर रहा था। टोल के डिस्पेंसरी इंचार्ज डॉ. पीके सिंह ने बताया कि राजे टोल प्रबंधन को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.