मैठी टोल पर खड़े ट्रक से कार टकराई, मां-बेटी घायल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 स्थित मैठी टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इसमें कार सवार मां-बेटी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल महिला के पति मधेपुरा जिले के गम्हरिया निवासी रविभूषण कुमार ने बताया कि वह पत्नी कंचन कुमारी, पुत्र विवान कुमार व पुत्री डुग्गू कुमारी के साथ हरियाणा से सहरसा एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मैठी टोल पर ऑटो से बचने में कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि पुत्री घायल हो गई। गायघाट थाने के एएसआई परमानंद ठाकुर ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.